शिवपुरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर वैश्य महासम्मेलन शिवपुरी इकाई द्वारा श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माधव चौक चौराहे पर एकत्रित होकर रैली निकाली और गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सेवा के संदेश को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके पश्चात वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी एवं सदस्य वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों के बीच फल वितरण कर सेवा कार्य किया और उनका कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अजीत जैन सिंघई, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, युवा संभाग प्रभारी दुर्गेश गुप्ता राजेंद्र जैन, पलाश जैन सहित अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Vedio
कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने तथा समाज में सेवा, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। वृद्धाश्रम में फल वितरण के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता व्यक्त की गई।



