प्रयाण कैपिटल लिमिटेड का भव्य शुभारंभ, प्रॉपर्टी लोन के माध्यम से व्यवसाय को मिलेगा वित्तीय सहयोग

 


शिवपुरी। कमलागंज स्थित शिव मंदिर टॉकीज के पास, विजयवर्गीय मोटर्स के पीछे प्रयाण कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड का भव्य शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर सुंदरकांड का आयोजन भी किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने नई शुरुआत के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।




कार्यक्रम में पंडित महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज के पावन कर-कमलों द्वारा फीता काटकर प्रयाण कैपिटल लिमिटेड के कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रघुराज सिंह वैश(प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महाराणा प्रताप), वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी बृजेश सिंह तोमर, भाजपा जिला महामंत्री के.पी. परमार, नरेश प्रताप सिंह"बॉबी राजा", पत्रकार दुर्गेश गुप्ता, पत्रकार विकास दंडोतिया, शिवा राजा बुंदेला(श्री राजपूत करणी सेना)सहित प्रयाण कैपिटल के मध्यप्रदेश स्टेट हेड गौरव मेवाड़ा, सीनियर एरिया मैनेजर (AVP) राघवेंद्र सिंह चौहान एवं शाखा प्रबंधक आशीष शिवहरे सहित अन्य अतिथि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।



बताया गया कि प्रयाण कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा व्यवसायिक आवश्यकताओं के लिए प्रॉपर्टी लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कंपनी का उद्देश्य जरूरतमंद व्यवसायियों को उनकी वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप ऋण सुविधा उपलब्ध कराकर उनके व्यवसाय के विस्तार में सहयोग करना है।



शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कंपनी की सफलता एवं निरंतर प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने कहा कि शिवपुरी में नई शुरुआत ग्राहकों के विश्वास, बेहतर सेवाओं और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post