प्राधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुख्य चरण:
- 21 अगस्त: महिला पदों के निर्धारण हेतु संचालक मण्डल की बैठक की सूचना जारी होगी।
- 27 अगस्त: महिला पदों के विनिश्चय के लिए संचालक मण्डल की बैठक आयोजित की जाएगी।
- 29 अगस्त: आमसभा की सूचना एवं विस्तृत निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
- 5 सितम्बर: नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।
- 6 सितम्बर: नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) और वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा।
- 7 सितम्बर: नाम वापसी, अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी करने तथा चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
- 12 सितम्बर: विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान एवं मतगणना संपन्न होगी।
- 13 सितम्बर: रिक्त स्थानों एवं वृत्तिक संचालकों का सहयोजन होगा।
- 15 सितम्बर: रिक्त स्थानों के लिए नामांकन दाखिल होंगे।
- 16 सितम्बर: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रतिनिधि निर्वाचन के लिए सूचना जारी होगी।
- 19 सितम्बर: अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कराया जाएगा।
