बैराड़ में पर्यावरण संरक्षण की पहल: मुक्तिधाम परिसर में हुआ 200 पौधों का रोपण

अमृत हरित अभियान-2026

शिवपुरी: 'अमृत हरित अभियान-2026' के तहत बैराड़ नगर परिषद ने शनिवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नगर परिषद अध्यक्ष मालती रावत और CMO महेश चंद्र जाटव के नेतृत्व में मुक्तिधाम परिसर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए 200 पौधे लगाए गए।
अमृत हरित अभियान-2026

​नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि केवल पौधे लगाना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था भी की जाएगी। इस वृहद पौधारोपण कार्यक्रम में नगर परिषद के कर्मचारियों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधों को वृक्ष बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post