शिवपुरी में वैश्य महासम्मेलन का संभागीय प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न: तीन जिलों के 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित


  • शिक्षा व प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान: 10वीं-12वीं बोर्ड के टॉपर्स के साथ UPSC, PSC, NEET और IIT में चयनित प्रतिभाओं को मिली शील्ड और प्रशस्ति पत्र।
  • ​सामाजिक व राजनीतिक एकजुटता पर बल: शिवपुरी, गुना और अशोकनगर के पदाधिकारियों सहित समाज के प्रबुद्धजन रहे मौजूद।
शिवपुरी|वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश संभाग शिवपुरी के तत्वावधान में होटल शगुन वाटिका में भव्य 'संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-2026' का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले के 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय मुकाम हासिल करने वाली युवा प्रतिभाओं को मंच से सम्मानित किया गया।

मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड भेंट

समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ UPSC, MPPSC, NEET, IIT और खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को अतिथियों द्वारा शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

संगठन शक्ति और राजनीतिक चेतना पर जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने समाज को संगठित होने का संदेश देते हुए कहा कि कलयुग में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और प्रतिभाओं को निरंतर प्रोत्साहित करने पर बल दिया।

​प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संदेश जैन (जबलपुर) ने संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि संगठन गांव-गांव तक पहुंचकर मजबूत हो रहा है। संभागीय अध्यक्ष देवेंद्र जैन खतौरा ने स्वागत भाषण में कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज और राष्ट्र की प्रगति की नींव है। प्रदेश महामंत्री भरत अग्रवाल ने सामाजिक एकजुटता व परस्पर सहयोग को सबसे बड़ा संबल बताया, वहीं प्रदेश संगठन सह महामंत्री राजकुमार गुप्ता प्रिंस ने संकट के समय संगठन की तत्परता और सहयोग तंत्र को रेखांकित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति और आभार

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सिद्धि-राहुल सीमा पल्लीवाल के स्वागत गीत से हुआ। समारोह के दौरान 'ऑपरेशन सिंदूर' पर देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजीव बांझल ने किया और आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष सिंघई अजीत जैन ने व्यक्त किया।

​कार्यक्रम में महिला संभाग प्रभारी डॉ. रश्मि गुप्ता, महिला संभागीय अध्यक्ष ज्योति अनिल डेंगरे, युवा संभाग प्रभारी दुर्गेश गुप्ता, संभागीय उपाध्यक्ष कपिल गुप्ता, रमेश चंद्र अग्रवाल, लवलेश जैन, रेखा अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, तरुण अग्रवाल सहित शिवपुरी, गुना और अशोकनगर के अनेक पदाधिकारी व समाजजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post