शिवपुरी में सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर पदों पर बंपर भर्ती: 1 सितंबर से लगेंगे कैंप, 65 वर्ष तक स्थायी रोजगार का मौका


शिवपुरी (मध्य प्रदेश)। भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद (नई दिल्ली) और जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के संयुक्त तत्वावधान में एस.आई.एस. (इंडिया) लिमिटेड द्वारा जिले के युवाओं के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। 01 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक विकासखंड स्तर पर भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिवपुरी भर्ती कैंप का पूरा शेड्यूल

तिथिभर्ती स्थल (स्थान)
01 सितंबर 2026जनपद पंचायत भवन, पोहरी
02 सितंबर 2026जनपद पंचायत भवन, कोलारस
03 सितंबर 2026जनपद पंचायत भवन, बदरवास
07 सितंबर 2026जनपद पंचायत भवन, करैरा
08 सितंबर 2026जनपद पंचायत भवन, पिछोर
09 सितंबर 2026जनपद पंचायत भवन, खनियाधाना
10 सितंबर 2026जनपद पंचायत भवन, नरवर
11 सितंबर 2026जिला रोजगार कार्यालय, शिवपुरी

पात्रता एवं शारीरिक मापदंड
  • सुरक्षा जवान: शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या फेल, आयु 19 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी।
  • ​सुरक्षा सुपरवाइजर: न्यूनतम ऊंचाई 170 सेमी, वजन 56 से 90 किलोग्राम, सीना 80-85 सेमी। कंप्यूटर ज्ञान एवं NCC प्रमाणपत्र धारकों को प्राथमिकता।

वेतन, सुविधाएं एवं पदस्थापना स्थल

  • वेतनमान: ₹15,000 से ₹25,000 प्रति माह (प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष की आयु तक स्थायी सेवा)।
  • ​अन्य लाभ: पीएफ (PF), ईएसआई/मेडिकल सुविधा, पेंशन, ग्रेच्युटी, बीमा, पदोन्नति एवं दो बच्चों की पढ़ाई हेतु आईपीएस स्कूल देहरादून में रियायत।
  • ​कार्यस्थल: चयनित उम्मीदवारों को लाल किला दिल्ली, ग्वालियर किला, राम मंदिर अयोध्या, बागेश्वर धाम, एम्स भोपाल, एसबीआई बैंक, पीथमपुर, इंदौर, दिल्ली एवं गुरुग्राम जैसे प्रमुख स्थलों व संस्थानों में पदस्थ किया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज व संपर्क सूत्र

इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ 10वीं की अंकसूची की छायाप्रति और 1 पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं। चयन के बाद ₹350 का ऑनलाइन पंजीयन शुल्क क्यूआर कोड के माध्यम से देय होगा।

  • हेल्पलाइन नंबर: 6266995776 (रिक्रूटमेंट ऑफिसर)
  • ​आधिकारिक वेबसाइट: www.ssciindia.com

Post a Comment

Previous Post Next Post