*9 अगस्त को कोलारस में होगी क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक*
"""""""""""'"""""""'""""""""""""""'"""'''''''''"”""""
भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 की द्वितीय कोर ग्रुप बैठक आज नक्षत्र रिसोर्ट एंड गार्डन शिवपुरी में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अतिवीर महेन्द्र जैन टोंग्या एडवोकेट के मुख्य आतिथ्य में एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर महेंद्र जैन थाटीपुर की अध्यक्षता में हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुई।
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर देवेन्द्र जैन खतौरा ने बताया कि बैठक में ग्वालियर, भिंड, मुरैना, डबरा, शिवपुरी जिले से भारतीय जैन मिलन के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 2 में हमें क्या नए कार्य करने हैं, सामाजिक हित में, जैन धर्म के हित में, जैन संस्कृति के हित में, हमें जो काम करना है, उन सब के बारे में विचार विमर्श किया गया। आगामी कार्य योजना पर चर्चा की गई।
आगामी 9 अगस्त को फूलराज रिसोर्ट कोलारस, में क्षेत्र क्रमांक 2 की क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अतिवीर महेंद्र जैन एडवोकेट, राष्ट्रीय प्रचार अध्यक्ष अतिवीर राजेश जैन बंटी, राष्ट्रीय संरक्षक एवं महामंत्री सोनागिर तीर्थक्षेत्र कमेटी अतिवीर बालचंद जैन, राष्ट्रीय संरक्षक अतिवीर प्रवीण गंगवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी अतिवीरांगना शीला जैन टोंग्या, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर देवेन्द्र जैन खतौरा, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अतिवीर राजेंद्र जैन, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री वीर मुकेश जैन पत्रकार, फाउंडेशन कार्यकारी चेयरमेन अतिवीर निर्मल जैन पाटनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर महेंद्र जैन, क्षेत्रीय मंत्री अतिवीर कमलेश जैन, राष्ट्रीय संयोजक मुकेश जैन खरई,अतिवीर भानु प्रकाश जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर दीपक जैन, अतिवीर मनोज जैन एकांत, अतिवीर रवि जैन, अतिवीर राजेश कोचेटा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष वीरांगना प्रीति जैन, क्षेत्रीय संयोजक अतिवीर सतीश जैन पंचरत्न, क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना ज्योति जैन, सह चैयरमैन वीर मनोज जैन कन्वेसिंग, अतिवीर इंजीनियर मुकेश जैन, वीर अतुल जैन चौधरी, वीर लोकेश जैन, वीर विकास जैन, जैन मिलन शिवपुरी अध्यक्ष अतिवीर नरेन्द्र जैन, मंत्री वीर पलाश जैन, कोषाध्यक्ष वीर पवनेश जैन, वीर विमल जैन बैंक वाले आदि उपस्थित रहे।




