शिवपुरी में नीतू फैंसी ज्वेलर्स के भव्य डांस कॉम्पटीशन का ग्रैंड फिनाले संपन्न, सेलिब्रिटी मेहमानों ने बढ़ाई शोभा

 


शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित होटल नक्षत्र रिसोर्ट एवं गार्डन में गुरुवार को नीतू फैंसी ज्वेलर्स द्वारा आयोजित भव्य डांस कॉम्पटीशन का ग्रैंड फिनाले उत्साह, रंगारंग प्रस्तुतियों और शानदार आयोजन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कला, संस्कृति और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया।



कार्यक्रम की आयोजक एवं नीतू फैंसी ज्वेलर्स की संचालक आरती जैन ‘नीतू’ ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता कपिल सिंह लालवानी विशेष सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहे। वहीं मिस तेलंगाना 2025 आयुषी ढेंगुला एवं प्रसिद्ध मॉडल एवं डांसर राहुल व्यास ने सुपर जज की भूमिका निभाते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिपाल अरोरा तथा गेस्ट ऑफ ऑनर दीपेश अग्रवाल रहे।



प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीनियर कैटेगरी में कुलदीप रावत ने "अरे द्वारपालो" भजन पर भावपूर्ण प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वैष्णवी रजक द्वितीय एवं शिवम गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे।

जूनियर कैटेगरी में भगवान श्रीराम पर आधारित धार्मिक प्रस्तुति से अनमोल भार्गव ने पहला स्थान हासिल किया। राशि गुप्ता (गुना) ने "विजयी भव" गीत पर नारी शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि जैनिशा जैन (बीनागंज) ने भी नारी शक्ति पर आधारित दमदार प्रस्तुति देकर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त आरुषि गुप्ता (क्लासिकल डांस), काव्या तिवारी एवं रौनक सोनी को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ‘बैटलग्राउंड्स सीजन-2’ की रनरअप मुस्कान शेख एवं सर्वाइकल विशेषज्ञ डॉ. भरत अग्रवाल (नारियल वाले) का विशेष सम्मान किया गया।

आयोजन की सफलता में विभा रघुवंशी, नम्रता गौतम, सपना शर्मा, शोभा पुरोहित, ममता जैन, नीलम गर्ग (वास्तु एक्सपर्ट), राजकुमारी जैन, शशि शर्मा, निशा शिवहरे, रोशनी रितेश गुप्ता, रुचि उपाध्याय, महेंद्र जैन भैयन, अक्षत बंसल, नितेश शर्मा, प्रशांत राठौर, मोनिका धाकड़ एवं बीड़ी नंबर 72 परिवार का विशेष योगदान रहा।

मंच का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन उन्नति मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का दायित्व अनिल कुशवाहा एवं उनकी टीम ने संभाला। इस दौरान जानवी स्टूडियो, रंग इवेंट्स एवं प्रकाश साउंड की टीमों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में डांस टीचर सुखबीर सिंह एवं बंटी कुशवाह, दारा खान, गोपाल कृष्ण गौड़, वरिष्ठ पत्रकार राजू यादव, बबीता परमार, रामस्वरूप रजक, जीतू रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं अतिथि उपस्थित रहे।

भव्य आयोजन, उत्कृष्ट प्रस्तुतियों और सेलिब्रिटी उपस्थिति के कारण यह कार्यक्रम शहर में चर्चा का विषय बना रहा तथा प्रतिभागियों एवं दर्शकों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post