शिवपुरी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों के तबादले

 


शिवपुरी, 12 जून 2026। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक नवीन यादव को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी बदरवास तथा कार्यवाहक निरीक्षक अनिल भारद्वाज को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी मायापुर पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार रोधेश्याम शिवहरे को थाना करैरा से थाना प्रभारी गोपालपुर, योगेन्द्र सिंह सेंगर को थाना देहात से थाना प्रभारी अमोला तथा धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर को चौकी प्रभारी हिम्मतपुर से थाना प्रभारी सिरसौद भेजा गया है।

अन्य तबादलों में रामानंद चौधरी को चौकी प्रभारी धनरा से चौकी प्रभारी हिम्मतपुर, अनुराधा सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी धनरा, भोलाराम पुरोहित को थाना प्रभारी बम्हारी से थाना प्रभारी सतनवाड़ा तथा सुनील सिंह राजपूत को थाना प्रभारी सतनवाड़ा से थाना प्रभारी बम्हारी पदस्थ किया गया है।

इसके अलावा अरविंद सिंह चौहान को थाना प्रभारी रन्नौद से थाना प्रभारी सुभाषपुरा, राजीव दुबे को थाना प्रभारी सुभाषपुरा से थाना प्रभारी रन्नौद, प्रियंक पराशर को महिला थाना से थाना प्रभारी सुरवाया, अरविन्द छारी को थाना प्रभारी सुरवाया से थाना कोतवाली तथा छाया राय को पुलिस लाइन से थाना खनियाधाना पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा जारी इस आदेश को जिले की कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post