विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा वृक्षारोपण एवं सकाश कार्यक्रम








शिवपुरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवपुरी स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र द्वारा सिद्धेश्वर टेकरी स्थित बाबा जयगुरुदेव दर्शनीय स्थल पर फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्र की बहनों एवं भाइयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।


वृक्षारोपण के उपरांत सभी ने परमपिता शिवबाबा की याद में रोपित पौधों को आध्यात्मिक शक्तियों की सकाश प्रदान की तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु विकास की मंगलकामना की। उपस्थित सदस्यों ने प्रकृति संरक्षण को मानव जीवन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर बीके सोनिया बहन, बीके पूजा बहन, बीके रेनू बहन, बीके सुनीता बहन, बीके बलराम भाई एवं बीके राकेश भाई ने विशेष सहयोग प्रदान किया। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के अंत में केन्द्र प्रभारी बीके शबनम बहन ने सभी सहयोगियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन को शुद्ध व सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।

"शुक्रिया बाबा, शुक्रिया" के भाव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

एक वृक्ष – अनेक जीवन
हरित पर्यावरण, स्वस्थ भविष्य
प्रकृति सेवा ही सच्ची मानव सेवा है

Post a Comment

Previous Post Next Post