*शिवपुरी के साकेत कुमार पुरोहित को मिला "अनसंग एवरीडे हीरोज अवार्ड"*




शिवपुरी। सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले साकेत कुमार पुरोहित को द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा "अनसंग एवरीडे हीरोज अवार्ड" से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें बिजनेस एंड फिलैंथ्रॉपी (व्यवसाय एवं परोपकार) के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

यह सम्मान द आर्ट ऑफ लिविंग के 45वें स्थापना वर्ष तथा गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदान किया गया। कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल न हो पाने के कारण यह सम्मान जिला शिवपुरी के संयुक्त कलेक्टर एवं आनंद संस्थान के जिला नोडल अधिकारी जेपी गुप्ता तथा सहायक नोडल अधिकारी अभय जैन द्वारा साकेत कुमार पुरोहित को प्रदान किया गया।

संस्था द्वारा समाज में निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है, जो बिना किसी प्रचार-प्रसार के जनहित एवं समाज कल्याण के लिए निरंतर योगदान दे रहे हैं।

सम्मान प्राप्त होने पर साकेत कुमार पुरोहित ने इसे समाजसेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का सम्मान बताते हुए कहा कि यह पुरस्कार उन्हें भविष्य में भी सेवा, परोपकार एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित करेगा।

इस अवसर पर शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता ब्रजेश सिंह तोमर, आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर प्रेम प्रकाश सिरोल्या, अनीता जैन, रिजवाना खान, विजित जैन, सचिन अग्रवाल, अवध चौहान, डॉ. रामसुंदर शर्मा, निर्विकल्प जैन, प्रतिभा जैन, प्रियांशु भार्गव, प्रीति तिवारी, प्रमोद रावत, दुर्गेश गुप्ता, ऋषि सेन, राघवेन्द्र सिंह चौहान,नरेश राठौर, उदय सिंह राजावत सहित सामाजिक, शैक्षणिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post