शिवपुरी। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश ने शिवपुरी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय ऋषीस्वर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेशों के पालन में लापरवाही और समय पर प्रतिवेदन प्रस्तुत न करने के कारण की गई।
जानकारी के अनुसार, संबंधित प्रकरण में बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद विभागीय कार्रवाई नहीं की गई, जिससे न्यायालय ने कड़ी नाराजगी जताई। इसे कर्तव्य के प्रति लापरवाही मानते हुए यह कदम उठाया गया।
निलंबन अवधि में डॉ. ऋषीस्वर का मुख्यालय ग्वालियर संभाग निर्धारित किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
