शिवपुरी में बढ़ती चोरी की घटनाएं, पार्षद के घर से ट्यूबवेल की केबल चोरी

 



शिवपुरी। शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम नागरिकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की भी चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला वार्ड नंबर 37 से सामने आया है, जहां पार्षद गौरव सिंगल के घर से सुबह करीब 6:00 बजे अज्ञात बदमाश ट्यूबवेल की केबल चोरी कर ले गया। बताया जा रहा है कि चोरी की इस घटना को एक स्मैक का आदी व्यक्ति अंजाम देकर फरार हो गया।


घटना के बाद पार्षद द्वारा संबंधित थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में नशे के आदी लोगों द्वारा चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आमजन में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।


गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य विजय शर्मा  की स्कूटी भी चोरी हो गई थी, जिसे पुलिस की सक्रियता से बरामद कर लिया गया था। हालांकि इसके बावजूद शहर में लगातार हो रही चोरियों को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।


नागरिकों का आरोप है कि कई मामलों में पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बाद भी सख्त कार्रवाई नहीं करती, जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस ताजा घटना में कितनी तेजी से कार्रवाई कर शहरवासियों में भरोसा कायम कर पाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post