नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को केंद्रीय सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से की गई है।
पार्टी द्वारा की गई इस घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और अब सभी की नजरें विधायक दल के नेता के चुनाव पर टिकी हैं।
#BreakingNews #BJP #WestBengal #AmitShah #Politics #ArunSingh #MohanCharanMajhi #IndianPolitics #LeaderElection #PoliticalUpdate
