शिवपुरी: जिले में पुलिस प्रशासन में अहम बदलाव किया गया है। शासन के आदेशानुसार श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया को शिवपुरी जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
वहीं, वर्तमान पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ का तबादला कर उन्हें इंदौर भेजा गया है, जहां वे नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
यह तबादला राज्य स्तर पर जारी सूची के तहत किया गया है। श्रीमती भुटिया जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगी और जिले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगी।

