MP में 126 अस्पतालों की आयुष्मान मान्यता रद्द




भोपाल /- मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़ा कदम उठाते हुए 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त कर दी गई है। यह कार्रवाई उन अस्पतालों पर की गई है, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा में NABH सर्टिफिकेट की जानकारी जमा नहीं की। इस फैसले से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अस्पताल प्रभावित हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार भोपाल के 51, इंदौर के 30, ग्वालियर के 33 और जबलपुर के 12 अस्पताल इस सूची में शामिल हैं।
आयुष्मान कार्यालय ने पहले इन अस्पतालों को कई बार नोटिस जारी कर दस्तावेज जमा करने का मौका दिया था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मान्यता रद्द कर दी गई। अब इन अस्पतालों में योजना के तहत मुफ्त इलाज बंद रहेगा और मरीजों को अन्य पैनल अस्पतालों में शिफ्ट किया जाएगा।
आयुष्मान भारत मध्यप्रदेश के CEO डॉ. योगेश भरसट ने बताया कि यह निर्णय मरीजों को बेहतर और सुरक्षित इलाज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और बिना NABH सर्टिफिकेट के अस्पतालों को दोबारा सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post