प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए धैर्यवर्धन शर्मा का राजनीतिक और सामाजिक सफर: संगठन से समाज सेवा तक सक्रिय भूमिका





मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता धैर्यवर्धन शर्मा का राजनीतिक और सामाजिक जीवन विभिन्न जिम्मेदारियों और सक्रिय भागीदारी से भरा रहा है। 5 नवंबर 1972 को जन्मे शर्मा ने बी.ए. एवं एल.एल.बी. की शिक्षा प्राप्त की है  पश्चिम रेलवे की जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति (ZRUCC) के सदस्य के रूप में मिले दायित्व से अभी हाल ही में निवृत हुए हैं 

राजनीतिक जीवन में उन्होंने कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। वर्ष 2016 में वे भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे, वहीं 2018 में प्रवक्ता पैनलिस्ट के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभाई। इससे पूर्व वे 2009 में भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री, 2006 में भाजपा जिला शिवपुरी के जिला महामंत्री तथा 1998 में भा.ज.यु.मो. शिवपुरी के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

निर्वाचित पदों की बात करें तो वर्ष 1999 में वे शिवपुरी नगरपालिका परिषद के पार्षद चुने गए, इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की परंपरागत सीट पर जीत हासिल कर भाजपा का परचम लहराया।

चुनावी प्रबंधन में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। उन्होंने विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई, जिसमें पश्चिम बंगाल के आसनसोल (2016), मध्यप्रदेश के मांगरोल (2017) और बड़वाड़ा (2017), हरियाणा के कालका (2014) एवं सोनीपत (2019) शामिल हैं। इसके अलावा शिवपुरी क्षेत्र में भी उन्होंने 2008 के विधानसभा चुनाव और 2009 के लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण दायित्व निभाए।

कानून व्यवस्था और सामाजिक क्षेत्र में भी उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। वे 2021 में शिवपुरी जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य रहे, 2010 में शांति एवं सद्भावना समिति से जुड़े तथा 2009 में जिला जेल शिवपुरी के सदस्य के रूप में कार्य किया।

समाज सेवा के क्षेत्र में भी वे सक्रिय हैं और अभिसंवर्धन (एल.डी.ओ.) संस्था में कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं।

धैर्यवर्धन शर्मा का यह विस्तृत अनुभव उन्हें संगठन, चुनाव प्रबंधन और सामाजिक कार्यों में एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करता है। पार्टी के प्रति धैर्य की निष्ठा और धैर्य के कारण है आज पार्टी ने उन्हें प्रदेश प्रवक्ता जैसी अहम जिम्मेदारी दी है इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों सहित उनके स्नेहीजनों ने बधाई और शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post