शिवपुरी,, कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन अंतर्गत चारो धामों पृथक पृथक श्रीकृष्ण रथ यात्रा का आगमन दोपहर दो बजे तुलसी आश्रम बड़े हनुमान कत्था मील पर हुआ जिसका भव्य स्वागत, सम्मान महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज की अध्यक्षता में सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी के पदाधिकारियों द्वारा किया गया जिसके अंतर्गत रथ यात्रा में सह यात्री बने ठाकुर जी की पूजा अर्चना कर महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने आचार्य राजेश्वर महाराज तथा उनके साथ आए 40 कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलनकारी सह यात्रियों का पुष्पहार तथा पटका से स्वागत कर कृष्ण उपासकों की मंदिर निर्माण की प्रतिबद्धता तथा दृढ़ता को नमन किया, सर्व प्रथम रथ यात्री प्रमुख आचार्य राजेश्वर महाराज जी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन संसद की भूमिका पर प्रकाश डाल यात्रा के माध्यम से सनातनियों के घर घर कृष्ण जन्मभूमि भव्य मंदिर निर्माण की जागृति पहुंचाने का उद्देश्य बतलाया अंत में आचार्य राजेश्वर जी ने सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी के समस्त पदाधिकारी का श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन का पटका से स्वागत कर श्रीकृष्ण नामक ग्रन्थ भेंट किया इसी क्रम में भरत शर्मा जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी ने अपने स्वागत भाषण में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के समस्त आंदोलनकारियों का महिमामंडित करते हुए सभी का अभिनंदन राधे कृष्ण पटका से किया अशोक शर्मा कूड़ा जागीर कार्यकारी जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण द्वारा आभार व्यक्त किया जाकर सबके सम्मान में आयोजित सुरुचि भोज मे सम्मलित होने का आव्हान किया।
कार्यक्रम में प्रमुखतः डॉ सुखदेव गौतम संरक्षक सर्व ब्राह्मण, राजेंद्र दुबे खजुरी संरक्षक, गोपाल त्रिवेदी उपाध्यक्ष, रोहिताश नायक उपाध्यक्ष, अजय शर्मा संगठन मंत्री,नरेंद्र दिग्गरा महामंत्री, उमाशंकर शर्मा संगठन मंत्री, रामप्रकाश टोरिया संगठन मंत्री, एवं अन्य कार्यकारणी के सदस्यों की उपस्थिति रही।