शिवपुरी में दर्दनाक हादसा: मुर्गी दाने से भरा ट्रक ऑटो पर पलटा, दूल्हा-दुल्हन सहित 4 की मौत


शिवपुरी (टोंगरा रोड / सिरसौद थाना क्षेत्र)

शिवपुरी जिले के टोंगरा पेट्रोल पंप के आगे एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। मुर्गी के दाने से भरी बोरियों से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया, जिससे ऑटो में सवार दूल्हा-दुल्हन सहित 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा इतना भयावह था कि ट्रक की भारी बोरियों के नीचे ऑटो पूरी तरह दब गया, जिससे किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। वहीं, इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान इस प्रकार है 
अजेश पुत्र पीतम शाक्य (50 वर्ष)
राजेश्वर पुत्र वीरेंद्र शाक्य (20 वर्ष)
राजो पत्नी हरविलास शाक्य (35 वर्ष)
वीरेंद्र पुत्र प्रीतम शाक्य (22 वर्ष)
सभी निवासी ग्राम राजगढ़ तेंदुआ बताए जा रहे हैं।
 परिवार में मातम:
बताया जा रहा है कि दूल्हे के घर में शादी की खुशियां थीं। दूल्हे की बहन की अगली ही दिन लगुन की रस्म होनी थी। वह तंबाकू-गुटखा लेने गई थी, उसी दौरान यह भयावह हादसा हो गया और पल भर में खुशियां मातम में बदल गईं।

Post a Comment

Previous Post Next Post