शिवपुरी (सिरसौद थाना क्षेत्र)
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत टोंगरा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की सही पहचान इस प्रकार है—
अजेश पुत्र पीतम शाक्य (50 वर्ष)
राजेश्वर पुत्र वीरेंद्र शाक्य (20 वर्ष)
राजो पत्नी हरविलास शाक्य (35 वर्ष)
वीरेंद्र पुत्र प्रीतम शाक्य (22 वर्ष)
सभी मृतक ग्राम राजगढ़ तेंदुआ के निवासी थे।