रतलाम जिले के सैलाना तहसील में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
आरोपी पटवारी कैलाश वडखिया को 20 हजार रुपए की घूस लेते हुए पकड़ा गया।
यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख और एसपी आनन्द कुमार यादव के निर्देशन में की गई।
शिकायतकर्ता जीतेन्द्र पाटीदार ने लोकायुक्त कार्यालय में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
जीतेन्द्र ने बताया कि उसकी कृषि जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन के बावजूद काम लंबित था।
पटवारी ने सीमांकन करने के बदले 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
पहले ही 3 हजार रुपए आरोपी द्वारा ले लिए गए थे।
बाद में सौदा 23 हजार में तय हुआ और 20 हजार रुपए लेते समय उसे पकड़ा गया।
लोकायुक्त टीम ने जांच के बाद ट्रैप बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी सैलाना तहसील के नायब नाजिर कक्ष में की गई।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्रदेश में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों के बावजूद रिश्वतखोरी पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है।