नगर परिषद पोहरी में 3 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप, उच्च अधिकारियों से जांच की मांग।

Uploaded Image



इस करोड़ों के घोटाले में वर्तमान सीएमओ और नगर अध्यक्ष की भूमिका बताई गई है।  

शिवपुरी-शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा की नगर परिषद पोहरी में एक बार फिर वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। यहां लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक कथित गबन एवं नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा शहरी प्रशासन एवं विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा कलेक्टर शिवपुरी को विस्तृत शिकायत पत्र प्रेषित किया गया है। शिकायतकर्ता माखन सिंह धाकड़ राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति,शिवपुरी के जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद पोहरी में स्वच्छ भारत मिशन एसबीएम के अंतर्गत और विभिन्न विकास कार्यों एवं सामग्रियों की खरीदी में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं। इनमें CCTV कैमरे,वाहन, ओपन जिम,LED लाइटें एवं कंक्रीट पाइप जैसे उपकरण शामिल हैं।
शिकायत पत्र के अनुसार पोहरी नगर परिषद में विभिन्न मदों के अंतर्गत लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान मुख्य नगर पालिका अधिकारी और अध्यक्ष द्वारा बिना आवश्यक सत्यापन एवं संबंधित अधीक्षण यंत्री की पूर्व अनुमति के किया गया। आरोप है कि कई कार्य सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना ही संचालित किए गए।
शिकायतकर्ता ने यह भी उल्लेख किया है कि इस विषय में पूर्व में भी संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई,जिससे सरकारी राजस्व को आर्थिक क्षति होने की आशंका जताई गई है।उन्होंने आयुक्त,शहरी प्रशासन एवं विकास संचालनालय भोपाल,अधीक्षण यंत्री/संयुक्त संचालक ग्वालियर तथा कलेक्टर शिवपुरी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रशासनिक स्तर पर शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है।
*इनका कहना है*
 मेंने इस मामले में उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र देकर बता दिया है कि नगर परिषद अध्यक्ष और सीएमओ ने नियमों को ताख पर रखकर फर्जी भुगतान कर 3 करोड़ रुपए से अधिक का गबन किया है अगर प्रशासनिक स्तर जांच में लापरवाही हुई इस महा घोटाले की निष्पक्ष जांच और अध्यक्ष,सीएमओ पर कार्रवाई नहीं होती है तो इस मामले को लेकर में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करुंगा। 
*माखन सिंह धाकड़ जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति शिवपुरी*

Post a Comment

Previous Post Next Post