वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत जागरूकता रथ को अपर कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी

केवाईसी - सुरक्षित बैंकिंग

शिवपुरी|भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देशानुसार जिले में 13 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष वित्तीय साक्षरता सप्ताह की थीम “केवाईसी - सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” निर्धारित की गई है। थीम के अंतर्गत आमजन को बैंकिंग सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु केवाईसी, सी-केवाईसी तथा खाता स्वच्छता एवं वित्तीय अनुशासन के संबंध में विशेष रूप से जानकारी प्रदान की जा रही है।

भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देशानुसार अभियान के प्रभावी संचालन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट के प्रागंण से अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला ने वित्तीय साक्षरता अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह अभियान रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को केवाईसी की महत्ता, सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार एवं खातों के सही संचालन के संबंध में जागरूक करेगा। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post