पांच सौ नए तालाब बनाएगी केंद्र सरकार - बजट चौपाल में बोले धैर्यवर्धन, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का अनूठा आयोजन हुआ

बजट चौपाल केंद्र

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पूर्व प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने आज पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित बजट चौपाल में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए बजट पर अपना व्याख्यान देते हुए कहा कि वैश्विक व्यापारिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने ठोस, समावेशी, जनकल्याणकारी , समावेशी बजट में सेमीकंडक्टर्स के निर्माण, रेयर अर्थ की खोज , एआई टेक्नोलॉजी, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर को वरीयता प्रदान की है । मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुशवाह ने स्वागत भाषण दिया एवं कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पंकज लोधी द्वारा किया गया ।

सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि के पश्चात जिलाध्यक्ष संजय कुशवाह, महामंत्री पंकज लोधी, जिला उपाध्यक्ष राम अवतार गोस्वामी, सोनू राठौर, सुनील धाकड़ मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रावत , मंडल अध्यक्षद्वय आकाश राठौर, यश योगी , सुनील राठौर आदि ने मुख्य अतिथि धैर्यवर्धन का माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

बजट चौपाल में उपस्थितजनो को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता धैर्यवर्धन ने बताया कि देश में सात नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर , तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान , बीस नए जलमार्ग, पांच सौ नए बड़े तालाब निर्मित करने के साथ रक्षा बजट में पंद्रह प्रतिशत की वृद्धि एवं लघु और मध्यम उद्योग धंधों के लिए दस हजार करोड़ का ग्रोथ फंड बनाने का ऐलान किया है । 

केंद्रीय बजट में कैंसर, डायबिटीज सहित गंभीर रोगों की छत्तीस दवाओं, ईवी बैटरीज, बायोमिक्स सीएनजी, कपड़ों को सस्ता किया है । धार्मिक पहिचान वाले शहरों के विकास के लिए पांच हजार करोड़ का विशेष प्रावधान कर धार्मिक आस्थावान लोगों का दिल जीता । पांच लाख से अधिक की आवादी के शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए अतिरिक्त राशि का सतत प्रबंध किया है ।

जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता धैर्यवर्धन ने बताया कि देश के प्रत्येक जिले में एक बालिका छात्रावास भी बनाया जाएगा । अब इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग के लिए और ज्यादा सरलीकरण करते हुए संशोधित रिटर्न फाइलिंग हेतु वर्ष भर की समय सीमा बढ़ा दी गई है । अब टैक्स की गणना की भूल या टैक्स चोरी के मामलों जेल के बजाय अर्थ दंड का प्रावधान करके मुकदमों को कम करने का प्रयास किया है । मोदी सरकार देश और देशवासियों को सुरक्षित आर्थिक भविष्य देने के लिए वर्तमान गढ़ रही है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post