एक लाख किसानों को सोलर पंप और हजारों सरकारी नौकरियां देना सदाबहार और प्रगतिशील बजट है - धैर्यवर्धन




भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के पूर्व प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने मध्य प्रदेश सरकार के बजट को किसान हितेषी, बेरोजगारों, महिलाओं और बाल बच्चों के मनोकूल बताया है । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता धैर्यवर्धन ने कहा कि इस वर्ष पंद्रह हजार शिक्षकों की एवं  पुलिस विभाग में साढ़े बाईस हजार पदों पर भर्ती होगी तथा आंगनबाड़ी में उन्नीस हजार नई भर्तियां की जाएगी ।

धैर्यवर्धन ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि एक लाख किसानों  के लिए सोलर पंप एवं मजरा टोला तक सड़क पहुंचाने के लिए इक्कीस हजार छह सौ तीस करोड़ का प्रावधान किया है वहीं सिंचाई के रकबे को बढ़ाकर सौ लाख करोड़ तक किया जाएगा । वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तावित लगभग साढ़े चार लाख करोड़ के रोलिंग बजट में किसी प्रकार का कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है ।

भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता धैर्यवर्धन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि प्रदेश के नए बजट में पांच नए मेडिकल कॉलेज एवं दो हजार आठ सौ पचास एमबीबीएस सीट्स बढ़ाकर नए डॉक्टर्स की उपलब्धता सुनिश्चित की है। एमएसएमई, एआई, आईटी, लाडली लक्ष्मी, लाडली बहिन, तीर्थ दर्शन योजना में बजट बढ़ाया गया है ।  स्कूली बच्चों को शुद्ध और सही माप में दूध मिल सके इसके लिए टेट्रा पैक में दूध देने का निर्णय और हरेक विधानसभा में स्टेडियम का निर्माण सिद्ध करता है कि बाल गोपाल का स्वास्थ्य सर्वोपरि है ।

बजट की सराहना करते हुए धैर्यवर्धन ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के लिए लगभग तेरह हजार करोड़, पीएम आवास के लिए लगभग सात हजार करोड़ आदि से प्रदेश के साधारण लोगों का जीवन असाधारण तौर पर सुधरेगा ।


Post a Comment

Previous Post Next Post