शिवपुरी में साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, 20 आरोपी गिरफ्तार



शिवपुरी। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स’ के तहत की गई, जो पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा और एडीजी साइबर ए साई मनोहर के निर्देशन में चलाया जा रहा है।

 ऐसे करते थे ठगी

महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाते थे।

लोगों से अश्लील चैट कर उसकी रिकॉर्डिंग करते थे।

खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बलात्कार व चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देते थे।

डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसों की वसूली करते थे।


 9 पुलिस टीमों का गठन

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ व एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में 9 टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की।

चार एफआईआर दर्ज

थाना करैरा व भौंती में कुल 4 एफआईआर दर्ज, 32 आरोपी नामजद, 20 गिरफ्तार।

धाराएँ: बीएनएस की विभिन्न धाराएँ व आईटी एक्ट 66(C), 66(D)।

जप्त मशरूका

07 चार पहिया वाहन

 01 मोटरसाइकिल

 29 मोबाइल फोन

₹1,20,000 नगद

 16 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक

 मकान की रजिस्ट्री



 कुल जब्ती: लगभग ₹1 करोड़ 7 लाख रुपये

 इन ऐप्स का उपयोग

HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY, COMET


 पुलिस की अपील

अनजान वीडियो कॉल या चैट से सावधान रहें।

किसी भी तरह की डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी पर घबराएं नहीं।

तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post