वर्ल्ड इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025 में आईटीआई शिवपुरी के प्रशिक्षणार्थियों को मिला गोल्ड मेडल


शिवपुरी| शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था शिवपुरी के जिला कौशल प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी शशांक मित्तल ने बताया कि राज्य में इंडिया स्किल प्रतियोगिता-2025 का आयोजन 63 प्रकार की विभिन्न स्किल में किया गया जिसमें शासकीय आईटीआई शिवपुरी के प्रशिक्षणार्थी भी सम्मिलित हुए कुल चयनित प्रशिक्षणार्थियों में से 4 प्रशिक्षणार्थियों का चयन रीजनल लेवल कॉम्पिटिशन में हुआ जिसमें पुणे (महाराष्ट्र) एवं गांधीनगर गुजरात में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

शासकीय आईटीआई शिवपुरी के एक प्रशिक्षणार्थी कार्तिक भार्गव को हैवी व्हीकल टेक्नोलॉजी में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ एवं प्रिंस शाक्य को इलेक्ट्रीकल इंस्टोलेशन में मेडल ऑफ एक्सीलेंस प्राप्त हुआ। जैसा कि विदित है शासकीय आईटीआई शिवपुरी में 14 व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदाय किया जाता है जिसमें व्यवसाय डीजल मैकेनिक के पूर्व प्रशिक्षणार्थी कार्तिक भार्गव को हेवी व्हीकल टेक्नोलॉजी में गोल्ड मेडल एवं 75000 रू. प्राप्त होंगे।

संस्था के प्राचार्य सचिन कौरव ने आगामी राष्ट्रीय स्तर एवं शंघाई (चीन) में होने वाली प्रतियोगिता के लिये प्रशिक्षणार्थी कार्तिक भार्गव को बधाई दी एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। कौशल अंतर्राष्ट्रीय चौरिटी द्वारा हर दो वर्ष में विश्व की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता ओलंपिक के सामान सदस्य देशो में से एक देश में आयोजित की जाती है। वर्ष 2024 में यह प्रतियोगिता ल्योन फ्रांस में आयोजित की गई एवं आगामी प्रतियोगिता सितम्बर 2026 में शंघाई, चाईना में आयोजित होना निर्धारित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post