प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना पंजीयन अभियान



शिवपुरी|प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना अंतर्गत अंसगठित श्रमिको के लिए पेंशन योजना के लिए पंजीयन अभियान द्वितीय चरण ग्रामीण क्षेत्र में 16 फरवरी से 15 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है।

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि योजना अंतर्गत अंसगठित श्रमिक जैसे संबल योजना में पंजीकृत श्रमिक मप्र भवन एवं अन्य - संनिर्माण कर्मकार कल्याण योजना मे पंजीकृत श्रमिक, निर्माण कार्यों में काम करने वाले मजदूर, रिक्शा चालक, हाथ ठेला, सफाई कर्मी, आशा कार्यकर्ता, घरेलू कामकाज करने वाले, कृषि मजदूर, ईट भटटे पर काम करेंने वाले श्रमिक, भूमिहीन मजदूर, बीडी मजदूर, हाथकरघा मजदूर, सिर पर बोझा उठाने वाले मजदूर, कचरा उठाने वाले मजदूर आदि अपना प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन करवा सकते हैं और पेंशन का लाभ ले सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post