शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में सहायक प्राध्यापक (पीडियाट्रिक) की भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में, अचानक बदल दी आरक्षण श्रेणी” शीर्षक से प्रकाशित समाचार तथ्यहीन एवं भ्रामक है। यह समाचार शासन एवं चिकित्सा महाविद्यालय, शिवपुरी की छवि धूमिल करने का प्रयास प्रदर्शित करता है।
चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी द्वारा कार्यालयीन विज्ञप्ति में पीडियाट्रिक विभाग के रिक्त 01 पद सहायक प्राध्यापक हेतु विज्ञापन पूर्व में म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल के परिपत्र के पूर्व संधारित आरक्षण रोस्टर के अनुसार जारी किया गया था। तत्पश्चात उक्त पद को कार्यालयीन सूचना द्वारा विज्ञप्ति से विलोपित कर दिया गया था तथा उस पर कोई भर्ती प्रक्रिया की कार्यवाही नहीं की गई थी।
वर्तमान में म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा जरी निर्देशों का पालन करते हुए अद्यतन संधारित आरक्षण रोस्टर के अनुसार ही चिकित्सा महाविद्यालय शिवपुरी द्वारा पीडियाट्रिक विभाग के रिक्त 01 पद सहायक प्राध्यापक की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया है, जो अनारक्षित श्रेणी में है। चिकित्सा महाविद्य शिवपुरी द्वारा समस्त कार्यवाही नियमानुसार एवं शासन के निर्देशों के अनुरूप की गई है।
