नेशनल लोक अदालत को लेकर सभी बैंकों के साथ बैठक आयोजित

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण

शिवपुरी|राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार 14 मार्च 2026 (द्वितीय शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन पूरे प्रदेश सहित जिला शिवपुरी में किया जाएगा।

इस संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी की सचिव रंजना चतुर्वेदी की अध्यक्षता में गुरुवार प्रातः 11:30 बजे एडीआर भवन, शिवपुरी में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला मुख्यालय शिवपुरी के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से मामलों के शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लाभों से अवगत कराएं। साथ ही बैंकों द्वारा दी जा रही विशेष छूट एवं रियायतों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश सभी शाखा प्रबंधकों को प्रदान किए 

Post a Comment

Previous Post Next Post