SHIVPURI भूमि हस्तांतरण के संबंध में आपत्तियां आमंत्रित

Land Transfer

शिवपुरी|विभाग अथवा उपक्रम के पक्ष में भूमि हस्तांतरण हेतु संबंधित भूमि धारकों द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो वह 15 दिवस के भीतर अपनी लिखित आपत्ति कार्यालय कलेक्टर, भू-अर्जन शाखा, जिला शिवपुरी में प्रस्तुत कर सकता है।

ग्राम बिजरौनी स्थित खसरा नंबर 2735/1 के भूमि स्वामी हरीसिंह पुत्र तोफान सिंह (1/6), रामवीर सिंह पुत्र तोफान सिंह (1/6), रामकृष्ण पुत्र तोफान सिंह (1/6), रामकली बाई पुत्री तोफान सिंह (1/6), कुलदीप पुत्र श्रीराम यादव (1/6) तथा कलिया बाई पत्नी स्व. तोफान सिंह (1/6) द्वारा भूमि हस्तांतरण की सहमति दी गई है।

इसी प्रकार खसरा नंबर 2738/1/1 एवं 2738/1/3 के भूमि स्वामी जगतार सिंह पुत्र सरूप सिंह, निवासी गोविंदपुरा, जिला अशोकनगर; खसरा नंबर 2738/1/2 एवं 2738/2/1 के भूमि स्वामी परवदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह; तथा खसरा नंबर 2738/2/2 की भूमि स्वामी जसवीर कौर पत्नी जगतार सिंह द्वारा भी विभाग/उपक्रम के पक्ष में भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति प्रदान की गई है।

निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा तथा प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post