![]() |
| MP BOARD EXAM 2026 |
भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन शुरू हो चुका है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से प्रारंभ होकर 7 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। वहीं कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी (शुक्रवार) से शुरू होकर 6 मार्च 2026 तक चलेंगी।
राज्यभर में परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए कुल 3,856 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। मंडल ने स्पष्ट किया है कि बिना प्रवेश पत्र (Admit Card) के किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। सभी विद्यार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में पहुंचना अनिवार्य है। सुबह 8:45 बजे के बाद आने वाले छात्रों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 8:50 बजे वितरित की जाएंगी, जबकि प्रश्न पत्र सुबह 8:55 बजे बांटे जाएंगे। विद्यार्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचकर सभी नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।
