दलहन आत्मनिर्भरता अभियान अंतर्गत मसूर की उन्नत प्रजाति पर कृषक प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र दिवस आयोजित

दलहन आत्मनिर्भरता अभियान

शिवपुरी| दलहन आत्मनिर्भरता अभियान के तहत दलहन क्लस्टर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम अंतर्गत मसूर की उन्नत प्रजाति कोटा मसूर-4 एवं सह-उत्पादन तकनीक पर आधारित कृषक प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन ग्राम पाली, विकासखंड कोलारस में किया गया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र शिवपुरी के वैज्ञानिकों एवं सृजन संस्था के समन्वय से 50 से अधिक कृषकों एवं कृषक महिलाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर वैज्ञानिकों द्वारा उन्नत बीजों के उपयोग, आधुनिक उत्पादन तकनीकों एवं बेहतर फसल प्रबंधन संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

दलहन आत्मनिर्भरता अभियान


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में उन्नत प्रजातियों के बीज प्रतिस्थापन दर में वृद्धि करना तथा वैज्ञानिक कृषि तकनीकों का प्रभावी हस्तांतरण सुनिश्चित करना है, जिससे किसानों की उत्पादकता एवं आय में वृद्धि हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post