पोहरी थाने के आरक्षक पर पत्नी से मारपीट व दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज



Vedio

पीड़िता पत्नी की जुबानी 


शिवपुरी। पोहरी थाने में पदस्थ आरक्षक राजेन्द्र खरे के खिलाफ उसकी पत्नी साक्षी खरे ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन गाली-गलौज करता है और दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित करता है।

साक्षी खरे ने बताया कि 8 सितंबर की रात राजेन्द्र खरे ने शराब के नशे में बुरी तरह मारपीट की। उसने थप्पड़, मुक्कों और लातों से हमला किया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। दर्द बढ़ने पर साक्षी ने अगली सुबह अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद 16 सितंबर को वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज करते हुए पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, महिला के पैर में इतनी गंभीर चोट है कि वह फिलहाल चलने-फिरने की स्थिति में नहीं है।

यह भी सामने आया है कि यह घटना पहली बार नहीं है। करीब 5–6 महीने पहले भी राजेन्द्र खरे ने पत्नी पर हाथ उठाया था, लेकिन उस समय परिवार के दबाव में साक्षी ने शिकायत वापस ले ली थी।

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि उसे बार-बार न्याय से वंचित किया गया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरक्षक राजेन्द्र खरे को पोहरी थाने से तत्काल हटाया जाए, ताकि जांच निष्पक्ष तरीके से हो सके और महिला को न्याय मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post