स्कूल बच्चों से भरी गाड़ी पलटी, 14 बच्चे और शिक्षिका घायल, घायलों से मिलने पहुंचे पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह





शिवपुरी/बैराड़।

पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बैराड़ के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूल के बच्चों को ले जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर कृष्णा बेयर हाउस पचीपुरा की पुलिया के पास पलटकर नीचे गिर गई। इस हादसे में 14 मासूम बच्चे और एक शिक्षिका घायल हो गए।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल शिवपुरी एवं मेडिकल कॉलेज पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार जारी है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह मौके पर पहुँचे और घायलों व उनके परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी बच्चे और शिक्षिका शीघ्र स्वस्थ हों।

Post a Comment

Previous Post Next Post