शिवपुरी।
श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्यालय, शिवपुरी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कॉलेज प्रबंधन ने मीडिया कवरेज पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं लगाई है।
प्रशासन ने बताया कि हाल ही में कुछ कर्मचारियों द्वारा गलत जानकारी फैलाते हुए यह कहा गया कि मीडिया पर पाबंदी है, जबकि यह तथ्यहीन है। चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय ने पत्र जारी कर कहा है कि मीडिया कर्मियों को अस्पताल में प्रवेश पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं है। यदि किसी कर्मचारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार किया है तो उसकी जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
फिलहाल एक सुरक्षा गार्ड को शिकायत के आधार पर हटा दिया गया है।
