वन नेशन वन इलेक्शन विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में अहम कदम : शर्मा



शिवपुरी, 3 मई 2025 — देश में एक राष्ट्र, एक चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) की अवधारणा को लेकर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन शिवपुरी में किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने इस व्यवस्था को देश के विकास के लिए आवश्यक बताया।

मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन देश के संसाधनों की बचत करेगा और विकास को गति देगा। वर्तमान में हर वर्ष विभिन्न स्तरों पर चुनाव होते हैं, जिससे न केवल समय और धन की बर्बादी होती है, बल्कि विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं।

उन्होंने बताया कि एक साथ चुनाव कराने से लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये की बचत हो सकती है, जो राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होंगे। इस मौके पर कई वक्ताओं ने इसे लोकतंत्र को और मजबूत करने वाला कदम बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिकारियों और आम नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने वन नेशन वन इलेक्शन के विचार का समर्थन करते हुए इसे भविष्य के लिए उपयोगी बताया।3

Post a Comment

Previous Post Next Post