शिवपुरी: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना: मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने हितग्राहियों को किया राशन वितरण, इन हितग्राहियों को दिया राशन

 



शिवपुरी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना अंतर्गत हितग्राहियों को राशन वितरित किया गया। पूरे प्रदेश में 7 अगस्त को अन्न उत्सव के रूप में मनाया गया। जिले में अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए समारोह का आयोजन नहीं किया गया। लेकिन चिन्हित दुकानों पर हितग्राहियों को राशन का वितरित किया गया।

खेल एवं युवा कल्याण तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने वार्ड 38 में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर हितग्राहियों को राशन वितरित किया। और कहा कि संकट की घड़ी में सरकार आपके साथ है।गरीब परिवारों के लिए सरकार लगातार मदद पहुंचा रही है। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक राशन पहुंचना चाहिए।




उल्लेखनीय है कि जिले में 689 शासकीय उचित मूल्य की दुकान हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार 2 लाख 43 हजार से अधिक हितग्राही हैं। 25 हजार 909 अंत्योदय राशन कार्डधारी हैं और लगभग 23 हजार हितग्राहियों को नवीन पात्रता पर्ची जारी की गई है।

इन हितग्राहियों को दिया राशन

मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने वार्ड क्रमांक 38 में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर इन हितग्राहियों को राशन वितरित किया। जिसमें रामकिशोरी, रानी शर्मा, शीला कुशवाह, सीमा शाक्य, रचना कुशवाह, रामश्री कुशवाह, बसंती कुशवाह, किरण कुशवाह, सीमा कुशवाह, मनीषा कोहली, सुनीता कुशवाह, सकुन कुशवाह, रामवती कुशवाह, ममता कुशवाह, बवली कुशवाह, मुन्नी कुशवाह, फूलवती कुशवाह, सुनीता कुशवाह, आशा सक्सेना शामिल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post