लौट आए मोगली और बगीरा, दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट होगा 'द जंगल बुक'



कोरोना वायरस के संक्रमण को सीमित करने के लिए देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. सभी फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग बंद कर दी गई है और ऐसे में सभी टीवी चैनल्स अलग-अलग शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने के लिए मजबूर हैं. 

दूरदर्शन पर अस्सी और नब्बे के दशक के चार सीरियल डेली टेलिकास्ट हो रहे हैं। रामायण, महाभारत, सर्कस, शक्तिमान और ब्योमकेश बख्शी इस समय दर्शकों का खूब मनोंरंजन कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक और सीरियल का नाम जुड़ गया है। जी हां अब बच्चों का सबसे पसंदीदा शो 'द जंगल बुक' एक बार फिर टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। आज यानी 8 अप्रैल से दोपहर 1 बजे दूरदर्शन चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन चैनल ने इस बात की जानकारी ट्वीट करते हुए किया है। 






दूरदर्शन चैनल द्वारा इसकी घोषणा के साथ ही दर्शक काफी नजर आ रहे हैं। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी लगातार प्रतिक्रिया देते हुए अपने बचपन के उन दिनों को याद कर रहे हैं जब वो इस शो में मोगली (Mowgli) और उसके अन्य किरदारों की कहानी को बड़े ही चाव से देखा करते थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post