No title


गहोई समाज दूसरे समाजों के  सहयोग के लिए भी आगे आए•• विधायक के.पी.सिंह
- - - - - -   - - - - - - -   - - - - - - - - -   - - - -
भौंती- गहोई समाज अग्रणी समाज माना जाता है आपको अपने समाज के अलाबा दूसरे समाज के लोगों की सहायता में आगे आना चाहिये यह बात गहोई समाज भौंती की नवीन कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में विधायक के.पी.सिंह कक्का जी ने अपने संबोधन में  कही ।इससे पूर्व आमंत्रित अतिथि आदरणीय लक्ष्मी नारायण गुप्त पूर्व मंत्री,विधायक के.पी.सिंह ,महासभा कार्य कारी अध्यक्ष भोगीलाल बिलैया ,मनोज चौधरी ,राजीव सहदेले ,राकेश नीखरा ,संजय नीखरा ,अनुराग गेडा ,जय जय वकील ,राजाराम निगोती ,कैलाश पहारिया ,रमेश बिलैया ,के के रूसिया ,सोनू निगोती ,संजय बिलैया ,महेश कनकने का सरपंच रामेन्द्र छिरोल्या ने सचिवालय में भव्य स्वागत किया गया ।वहीं से गाजे बाजे के साथ चल समारोह निकला ।समारोह का बिलैया ट्रेडर्स,ओर गहोई ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान पर स्वागत किया गया ।लक्ष्मी नारायण गुप्त ने गहोई समाज के गौरवशाली इतिहास सुनाते हुए कहा कि हम अपने पदीय दायित्वों का निर्बहन ईमानदारी से करें ।अध्यक्ष नाथूराम बडसैया ने कहा कि धर्मशाला निर्माण और समाज की एकता हमारा लक्ष्य है आप सभी मेरा सहयोग करें।शपथ लेने बालों में अध्यक्ष नाथूराम बडसैया ,उपाध्यक्ष मुकेश इंदुरख्या ,अशोक नीखरा,धर्मशाला अध्यक्ष जय कसाब,सचिव मनोज कंथरिया ,कोषाध्यक्ष विवेक कंथरिया ,दिनेश कसाब,शिवकुमार नीखरा,महेश बरिहा ,दिनेश सेठ ,शिवकुमार छिरोल्या,अखिलेश बिलैया,जितेन्द्र इंदुरख्या,दीपक,गुप्ता,अखिलेश, इंदुरख्या ,रिंकल गुप्ता सहित इक्कीस सदस्यो ने पदओर गोपनीयता की शपथ ली ।मंच संचालन विनोद सेठ ओर मनोज कंथरियाद्वारा किया गया सभी अतिथिओं ,पत्रकारों,समाजसेवियों ,छात्रों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किये गए ।सभी के सामूहिक भोजन उपरांत समारोह सम्पन्न हुआ ।

Post a Comment

Previous Post Next Post