भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाएगा,इन्हें बताने वाले को 1 लाख का पुरस्कार भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री


भोपाल। राज्य सरकार द्वारा भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए नित-नई घोषणाएं की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने अपनी विकास यात्रा के पहले दिन मंदसौर जिले के भानपुर में ऐलान किया है कि भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाएगा। साथ ही इन्हें बताने वाले को 1 लाख का पुरस्कार भी दिया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री नामांतरण और बंटवारे के अविवादित लंबित प्रकरण बताने पर भी एक लाख की घोषणा देने का ऐलान कर चुके हैं। 

मुख्यमंत्री ने भानपुर में 6 अरब रुपए की योजनाओं के लोकार्पण व भूमिपूजन किया। उन्होंने सभा में भ्रष्टों को निशाने पर लिया। एक महीने तक निकाली जाने वाली विकास यात्रा में मुख्यमंत्री बड़ी-बड़ी योजनाओं भूमिपूजन करेंगे। इसके लिए जल संसाधन, लोनिवि, नगरीय प्रशासन, पंचायत एवं पीएचई विभाग ने तैयारी कर ली है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post