इंदौर। गुरुवार सुबह अनामिका ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है। मैं उसके लिए दवा लेकर आया, लेकिन उसे अाराम नहीं मिला। इस पर उसे अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मप्र के इंदौर में प्रेमी से मिलने गई एक मॉडल की मौत का मामला सामने आया है। लड़की ने प्रेमी सहित 4 लड़कों के साथ रातभर पार्टी की थी और सुबह उसकी मौत हो गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की मौत अंदरूनी चोट के साथ लिवर और आंत फटने से हुई है।
- लसूड़िया पुलिस के अनुसार शुक्रवार को धीरज शर्मा अनामिका दुबे निवासी स्कीम 114 निवासी को लेकर चोइथराम अस्पताल पहुंचा था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रातभर बॉडी वहीं रखी रही। शुक्रवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने जिला अस्पताल में उसका पीएम करवाया।
लिवर और आंत फटने से हुई मौत
- पीएम डॉक्टर भरत वाजपेयी और डॉक्टर ज्योति सिमलोट की टीम ने किया। उनके मुताबिक अनामिका के शरीर में गहरी अंदरूनी चोट लगी है। उसकी आंतें, लिवर व स्प्लीन (तिल्ली) फट गए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उसके पेट पर कई वार किए हैं। ये मामला हत्या का हो सकता है। सीएसपी जयंत राठौर ने बताया कि पुलिस ने धीरज को हिरासत में लिया है। पुलिस उसके अन्य दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।
प्रेमी बोला, अचानक उल्टी होने लगी थी
- प्रेमी धीरज ग्वालियर के मुरार का रहने वाला है। वह नोएडा में काम करता है और दो दिन पहले ही इंदौर आया था। उसने बताया उनके बीच दो साल से संबंध थे और जल्द ही शादी करने वाले थे। अनामिका मुझसे मिलने आई। मेरे साथ तीन दोस्त देवेंद्र, सूरज और देवराज भी थे। देर रात पार्टी के बाद सब सो गए।
कॉल सेंटर में करती थी नौकरी
- अनामिका कॉलेज की पढ़ाई के साथ कॉल सेंटर पर नौकरी भी करती थी। उसे मॉडलिंग का शौक था वह कई शो में हिस्सा भी ले चुकी थी।
- पुलिस को जानकारी मिली है कि उसके पिता निजी मोबाइल कंपनी में काम करते थे। कुछ दिन पहले ही उनकी हार्ट सर्जरी हुई थी। इस कारण वे घर पर ही आराम कर रहे हैं।

Tags:
इंदोर