EVERY VOTE MODI (EVM):योगी गोरखपुर

  

योगी ने बताई EVM  की फुल फॉर्म 



  यूपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी दूसरी बार गोरखपुर पहुंचे इस दौरान योगी का         पूरा फोकस पूर्वांचल के विकास कार्यो पर होगा 


   किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार इस बात को सुनिश्चित          करने में लगी है कि राज्य में कोई भी किसान खुदकुशी ना करें और इसी को ध्यान में रखकर उनकी         सरकार ने किसानों का कर्ज भी माफ़ किया है.


   उत्तर प्रदेश के अंदर बेरोजगारी दूर करने के लिए और पलायन रोकने के लिए योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया            की  बहुत जल्द उनकी सरकार पुराने बंद चीनी मिलों को ना केवल फिर से चालू करेगी बल्की बहुत जल्द राज्य के         अंदर  पांच नई चीनी की फैक्ट्रियां खुलेंगी.
    उत्तर प्रदेश को विकास की पटरी पर वापस लाने के लिए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब राज्य की सभी 75 जिले       VIP जिले होंगे और राज्य का औद्योगिकीकरण होगा.
    योगी ने कहा कि उनकी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा करेगी और उत्तर प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ     राज्य बनाएगी.

   गोरखपुर में योगी के सख्त संदेश :

   :EVM में कोई गड़बड़ी नहीं है. 
    :दिल्ली में EVM पर सवाल उठाने वालों को जनता ने जवाब दे दिया है. 
     :योगी ने EVM का मतलब बताया, EVM= EVERY VOTE MODI. 
      :शासन-प्रशासन में बदलाव हो तो वो दिखना चाहिए, बदलाव का अहसास जनता को होना चाहिए. 
        :कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे. 
         :कानून को हाथ में लेने वाले यूपी छोड़ दें. और जिन लोगों को कानून-व्यवस्था में विश्वास नहीं है वो           भी उत्तर प्रदेश को छोड़ दें. 
           :एक महीने के अंदर सूबे में कानून-व्यवस्था को सुधार देंगे. 
            :लोक कल्याण के कामों को तेजी के आगे बढ़ाएंगे.
              :उत्तर प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा

Post a Comment

Previous Post Next Post