शिवपुरी में बीजेपी महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम का पुतला दहन

 



जेएनयू की छात्राओं के साथ उत्पीड़न की घटनाओं पर जताया आक्रोश, कार्रवाई की मांग उठाई


शिवपुरी। जेएनयू की छात्राओं के साथ उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।  कांग्रेस सांसद एवं जेएनयू के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के द्वारा किए गए कृत्य पर राहुल गांधी द्वारा उन पर कोई कार्यवाही न किए जाने के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।



प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने छात्राओं के साथ हुई कथित उत्पीड़न की घटनाओं पर आक्रोश व्यक्त किया और मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। महिला कार्यकर्ताओं ने छात्राओं को न्याय दिलाने तथा ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।



इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा अमित यादव, जनपद अध्यक्ष हेमलता रावत, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष शैलजा लावणगीकर सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। प्रदर्शन के माध्यम से महिला मोर्चा ने छात्राओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post