संत रविदास जयंती आज 29 जुलाई को,भाजपा करेंगी अनेक आयोजन
मुख्य कार्यक्रम श्रीराम कॉलोनी के मंदिर पर आयोजित होगा
शिवपुरी --संत रविदास जी की 650 वीं जयंती आज दिनांक 29 जुलाई को पूरे शिवपुरी जिले में भारतीय जनता पार्टी द्रारा बूथ एवं मंडल स्तर पर मनाई जाएगी
भाजपा के जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव जी के निर्देशन में कल बुधवार 29 तारीख शाम 7 बजे श्रीराम कालोनी में संत रविदास मंदिर में संत रविदास जी की 650 वी जयंती मनाई जाएगी,इस अवसर पर 650 दीप प्रज्ज्वलित कर उनको याद किया जाएगा।और संत रविदास के समता,सदभाव और मानवता के सन्देश को आत्मसात करेंगे जिला महामंत्री लवलेश जैन,के पी परमार,उपाध्यक्ष हेमंत ओझा,गोपाल पाल,सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता,जिला मंत्री नीरज तोमर ने
कार्यक्रम में आवश्यक रूप से शिवपुरी शहर में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी एवं मोर्चा पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी एवं जिला मोर्चा पदाधिकारी,विधायक पूर्व विधायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिलाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष,पूर्व मंडल अध्यक्ष गण, नगरीय निकाय अध्यक्ष उपाध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष जी एवं जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष जी आदि सभी श्रेणियों के विभिन्न कार्यकर्ता गण उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री योगेंद्र रघुवंशी ने बताया की प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आव्हान पर संत रविदास जयंती जिले भर में मंदिरो में मनाई जाएगी
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मुकेश जैन पत्रकार ने भारतीय जनता पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि आज दिनांक 29 जुलाई को शाम 7 बजे शिवपुरी शहर के श्रीराम कॉलोनी स्थित संत रविदास जी मंदिर पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाये
