शिवपुरी। अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) शिवपुरी द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ की दिव्य रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को किया जाएगा। यह भव्य रथ यात्रा दोपहर 3 बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखनाद के साथ प्रारंभ होगी।
आयोजकों के अनुसार रथ यात्रा का शुभारंभ टैगोर पार्क से होगा। इसके बाद यात्रा गुरुद्वारा चौराहा, माधव चौक, कोर्ट रोड, अस्पताल चौराहा, ए.बी. रोड, मेडिकल कॉलेज तिराहा, अग्रसेन चौक, ए.बी. रोड चौराहा होते हुए इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी।
इस्कॉन शिवपुरी ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के दर्शन करने और आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करने की अपील की है। आयोजन के दौरान सभी श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क महाप्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रहेगी।
आयोजकों का कहना है कि रथ यात्रा में भगवान के रथ को खींचना अत्यंत शुभ एवं पुण्यदायी माना जाता है। इस अवसर पर शहर के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
संपर्क: 9064914675, 8815935593
