सायबर जागरूकता अभियान के तहत एनसीसी कैम्प में कैडेट्स को किया जागरूक

 



शिवपुरी। सायबर अपराधों की रोकथाम एवं नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित सायबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत सायबर सेल शिवपुरी की टीम द्वारा एनसीसी कैम्प में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स को ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, फेक लिंक, सोशल मीडिया ठगी, ओटीपी शेयरिंग से जुड़े जोखिमों तथा सायबर सुरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। सायबर सेल टीम ने डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर कैडेट्स द्वारा पूछे गए सायबर सुरक्षा संबंधी प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। साथ ही किसी भी प्रकार की सायबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन 1930 एवं सायबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।

पुलिस विभाग द्वारा आमजन एवं युवाओं को सायबर अपराधों से सुरक्षित रखने के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

#CyberAwareness #CyberSecurity #CyberCellShivpuri #NCCCamp #MPPolice #MadhyaPradeshPolice #HomeDepartmentMP #JansamparkMP #CyberCrime #DigitalSafety #Shivpuri #CyberFraudAwareness #SafeInternet #MPNews #PoliceAwarenessCampaign 


Post a Comment

Previous Post Next Post