9 वर्षों की मेहनत से बदली तस्वीर, विश्व पर्यावरण दिवस पर दिखा हरित परिवर्तन


शिवपुरी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मदद बैंक फाउंडेशन द्वारा पर्यटक स्वागत केंद्र की 9 वर्ष पुरानी और वर्तमान तस्वीर साझा की गई, जो पर्यावरण संरक्षण और वृक्ष संवर्धन की प्रेरणादायक कहानी बयां करती है।

फाउंडेशन के प्रयासों से वर्षों पहले लगाए गए पौधे आज विशाल वृक्षों का रूप ले चुके हैं। एक ही स्थान से ली गई दोनों तस्वीरों में हरियाली का यह बदलाव साफ दिखाई देता है, जो इस बात का प्रमाण है कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण, संवर्धन और नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है।

मदद बैंक फाउंडेशन ने संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है जब लगाए गए पौधों को सहेजकर बड़ा किया जाए। यही प्रयास आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुंदर और हरित वातावरण प्रदान करेगा।

विश्व पर्यावरण दिवस पर यह परिवर्तन लोगों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आया है कि छोटे-छोटे प्रयास भी समय के साथ बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post