ब्रह्माकुमारीज ने चलाया नशामुक्ति अभियान, श्रमिकों को दिलाई नशा छोड़ने की शपथ

 


विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा श्रमिकों को नशामुक्ति का संदेश

सिद्धेश्वर टेकरी सेवा केन्द्र द्वारा शहर के प्रमुख चौराहे पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित



शिवपुरी। ब्रह्माकुमारीज सेवा केन्द्र, सिद्धेश्वर टेकरी शिवपुरी द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शहर के प्रमुख चौराहे पर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रमिक भाइयों को परमात्मा का परिचय देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में बीके बलराम भाई ने विभिन्न प्रकार के नशों से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए घातक है तथा इससे दूर रहकर ही सुखी और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।

अभियान में बीके छविराम भाई, बीके भानू भाई, बीके महेश भाई, बीके बल्लू भाई एवं बीके कुनाल ने ईश्वरीय संदेश से युक्त पर्चों का वितरण किया तथा नशामुक्ति के नारे लगाकर आमजन को जागरूक किया।

सेवा केन्द्र से बीके पूजा बहन एवं बीके रेनू बहन ने उपस्थित श्रमिक भाइयों को नशे से होने वाले नुकसान एवं उसके दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी दी। बीके पूजा बहन ने सभी को परमात्म पिता को साक्षी मानकर नशा छोड़ने की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने परमात्मा का धन्यवाद करते हुए "शुक्रिया बाबा, शुक्रिया" का उद्घोष किया और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post