खेड़ापति मंदिर के पुजारी का बेटा निकला लुटेरा, 6 घंटे में गिरफ्तार

 


गुना की भार्गव कॉलोनी में महिला के गले से करीब ₹2.5 लाख मूल्य का मंगलसूत्र लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शिवपुरी निवासी कार्तिक त्यागी, बल्देव राठौर एवं दिल्ली निवासी रोहित दुबे शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र और वारदात में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से गुना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया।

🔹 लूटा गया मंगलसूत्र बरामद

🔹 चोरी की बाइक जब्त

🔹 वारदात के 6 घंटे के भीतर गिरफ्तारी

🔹 गुना पुलिस की बड़ी सफलता

📍 शिवपुरी | गुना | मध्य प्रदेश

#NewsSamayKhabar #Shivpuri #GunaPolice #BreakingNews #MadhyaPradesh

Post a Comment

Previous Post Next Post